spot_img

New Delhi : तिहाड़ जेल में फिर भिड़े दो बदमाश, घायल कैदी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली स्थित एशिया की सबसे सुरक्षित कही जाने वाली तिहाड़ जेल में सुरक्षा के तमाम दावों के बावजूद एक फिर खूनी झड़प सामने आई है। जेल सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर जेल नंबर एक में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी पर चाकू और अन्य नुकीली चीजों से प्रहार किया। बाद में खुद को भी घायल कर लिया। दोनों को दीन दयाल उपाध्याय (डीडीयू) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।

जेल के प्रवक्ता अरविंद कुमार ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब 12:38 बजे सेंट्रल जेल नंबर-1, तिहाड़ (वार्ड नंबर-2) में कैदी राहुल उर्फ पवन पर ताबड़तोड़ चाकू, सूआ और टाइल्स से हमला कर दिया। जिससे वो कैदी घायल हो गया। हमला करने वाले कैदी आलोक ऊर्फ विशाल ने घटना के बाद खुद को भी घायल कर लिया। मामले की सूचना मिलते ही जेल स्टाफ टीएसपी और क्विक रिस्पांस टीम ने हस्तक्षेप किया और घटना में शामिल कैदी को तुरंत अलग कर दिया गया।

पहले उन्हें जेल डिस्पेंसरी में प्राथमिक चिकित्सा सहायता दी गई। बाद में दोनों घायल कैदियों को इलाज के लिए डीडीयू अस्पताल ले जाया गया है। इस मामले की जानकारी हरि नगर थाना को दे दी गई है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई करने के लिए सूचित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों जेल नंबर 8/9 में गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर हमला कर उसकी हत्या कर दी गई थी। इसके बाद तिहाड़ के अलग-अलग जेलों में क्विक रिस्पांस टीम की तैनाती की गई। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में कई अन्य कदम भी उठाए गए थे। तिहाड़ जेल प्रशासन का मानना है कि आज की घटना में क्विक रिस्पांस टीम की तत्परता से बड़ी वारदात होने से रोका गया।

New Delhi : यूएन ने 2026 के लिए भारत का जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.4 फीसदी किया

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया में जारी संकट और के बीच संयुक्त राष्ट्र ने 2026 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद...

Explore our articles