spot_img

Bijnor : दुष्कर्म और आपत्तिजनक फोटो वायरल के मामले में फरार आरोपित गिरफ्तार

बिजनौर : अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में छात्रा को बहला-फुसलाकर प्रेमजाल में फंसाकर दुष्कर्म करने सहित आपत्तिजनक फोटो खींच वायरल करने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पांच दिन पूर्व थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया था कि उसकी नाबालिग पुत्री गांव खुशहालपुर में खुशबू के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि खुशबू के भाई हिमांशु ने उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही चोरी छिपे मोबाइल से आपत्तिजनक फोटो खींच सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। पीड़ित पिता ने आरोपित के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोपित हिमांशु इसी मामले में वांछित चल रहा था। सोमवार को पुलिस ने जसपुर तिराहे अफजलगढ़़ से उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपित को न्यायालय भेज भेजा गया, जहां से उसे जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।

New Delhi : लाल निशन पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 464 अंक लुढ़का

नई दिल्ली : (New Delhi) पश्चिम एशिया संकट एवं वैश्विक बाजारों (West Asia and weakness in global markets) में कमजोरी के बीच हफ्ते के...

Explore our articles