spot_img

Mumbai: महाराष्ट्र में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत

मुंबई:(Mumbai): महाराष्ट्र में लोकसभा-विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत) महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनाव एक साथ होने के संकेत मिले हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र चुनाव प्रशासन को आदेश दिया है कि अधिकारियों और कर्मचारियों को चुनाव के अलावा कोई अन्य काम नहीं दिया जाए।

जानकारी के अनुसार राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत देशपांडे ने केंद्रीय चुनाव आयोग के आदेश के बाद सोमवार को एक सर्कुलर जारी कर उपजिला निर्वाचन अधिकारी और उनके अधीनस्थ चुनाव कर्मचारियों को चुनाव के अलावा कोई काम न देने का निर्देश दिया है। इसलिए अब लोकसभा के साथ ही महाराष्ट्र की विधानसभा का चुनाव भी कराए जाने के संकेत मिलने लगे हैं।

उल्लेखनीय है कि महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभाओं का कार्यकाल अक्टूबर 2024 में समाप्त होगा। साथ ही लोकसभा चुनाव अप्रैल 2024 में होंगे। इसलिए महाराष्ट्र और हरियाणा की विधानसभाओं को भंग कर इन दोनों राज्यों के चुनाव लोकसभा के साथ करवाए जा सकते हैं। इससे चुनाव आयोग को आसानी हो सकती है। इसी वजह से निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने मतदान मशीनों की तैयारी, संचालन, निरीक्षण और मतदाता सूची तैयार करने का काम शुरू कर दिया है।

Lucknow : पीडीए का आरक्षण लूट रही भाजपा सरकार : अखिलेश

लखनऊ : (Lucknow) समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Samajwadi Party National President and former Chief Minister Akhilesh Yadav) ने...

Explore our articles