spot_img

Ranchi: राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह करेंगी गणमान्य लोगों से मुलाकात, इसके बाद रवाना होंगी दिल्ली

रांची:(Ranchi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन दिन के झारखंड दौरे के आखिरी दिन आज (शुक्रवार) सुबह गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी। इसके बाद पूर्वाह्न 11:10 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगी।

राष्ट्रपति ने 25 मई को देवघर में पूजा करने के साथ अपने दौरे की शुरुआत की थी। उन्होंने रांची में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था। दूसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से संवाद कर शाम चार बजे नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी। देर शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राजभवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन शामिल हुए थे।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles