spot_img

Ranchi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज खूंटी में एसएचजी सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं के साथ करेंगी सीधा संवाद

रांची: (Ranchi) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) तीन दिवसीय दौरे पर झारखंड में हैं। राष्ट्रपति के दौरे का (गुरुवार) आज दूसरा दिन है। आज राष्ट्रपति खूंटी जिला के बिरसा मुंडा कॉलेज स्टेडियम में भारतीय जनजातीय सहकारी विपणन विकास संघ और राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति वित्त और विकास निगम के तत्वावधान में आयोजित महिला एसएचजी सम्मेलन में करीब 25 हजार महिला स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) के साथ संवाद करेंगी।

राष्ट्रपति लाइव डेमो बूथ और स्टाल का दौरा भी करेंगी। इस अवसर पर जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा, जनजातीय कार्य राज्य मंत्री रेणुका सिंह सरूता, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित कई लोग मौजूद रहेंगे।

25 मई को ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रांची के नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में भी हिस्सा लेंगी। वे सभी विषयों के टॉपर्स को गोल्ड व सिल्वर मेडल देकर सम्मानित करेंगी। इस दौरान वह संस्थान के 120 विद्यार्थियों को दीक्षा भी देंगी। इस समारोह में बीटेक और एमटेक के 2019-23 बैच के करीब 120 विद्यार्थियों के बीच डिग्री प्रदान की जायेगी।

समारोह में बीटेक के 2 ब्रांच कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रिकल एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के टॉपर विद्यार्थियों के बीच एक-एक गोल्ड व एक-एक सिल्वर मेडल दिया जाएगा। वहीं, एमटेक के दो ब्रांच- कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग विद स्पेशलाइजेशन इन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और ईसीसी विद स्पेशलाइजेशन इन एंबेडेड सिस्टर एंड आईओटी के टॉपरों को एक-एक गोल्ड मेडल दिया जाएगा। इसके अलावा एक बेस्ट गर्ल स्टूडेंट मेडल, एक इंस्टीट्यूट मेडल और एक बेस्ट स्टूडेंट शील्ड भी प्रदान किया जाएगा।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles