spot_img

Kolkata : कर्नाटक में कांग्रेस के शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगी ममता, भेजेंगी प्रतिनिधि

कोलकाता : (Kolkata) कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल नहीं होंगी। अपनी जगह अपने प्रतिनिधि के तौर पर सांसद काकोली घोष दस्तीदार को वहां भेजने वाली हैं। शुक्रवार को पार्टी के प्रवक्ता डेरेक ओ ब्रायन ने इस बारे में जानकारी दी है। उन्होंने ट्वीट कर बताया है कि ममता बनर्जी को आमंत्रण मिला है लेकिन वहां जाएंगी नहीं।

डेरेक ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि कर्नाटक के अगले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उनके सहयोगियों ने कल (शनिवार) शपथ ग्रहण समारोह के लिए अखिल भारतीय तृणमूल अध्यक्ष और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है। उन्होंने (ममता) उन्हें बधाई दी। तृणमूल की उप पार्टी नेता (लोकसभा में) काकली घोष दस्तीदार शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए पार्टी की प्रतिनिधि के तौर पर जाएंगी।शपथ ग्रहण में सोनिया और राहुल गांधी, सीताराम येचुरी, चंद्रबाबू नायडू, अखिलेश यादव, मायावती, शरद पवार, अजित सिंह भी शामिल होंगे। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के अलावा कई अन्य मंत्री सुबह साढ़े 11 बजे शपथ लेंगे।

Explore our articles