spot_img

Mumbai : मोहनलाल हुए भावुक

Mumbai: Mohanlal Gets Emotional

मुंबई : (Mumbai) मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार मोहनलाल (Malayalam cinema superstar Mohanlal) इन दिनों अपनी फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) को लेकर चर्चा में हैं। 21 मई को रिलीज (Released on May 21st) हुई इस फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर शानदार शुरुआत की है।

इसी बीच सोशल मीडिया पर फिल्म की स्क्रीनिंग का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहनलाल सिनेमाघर में दर्शकों के बीच बैठे नजर आ रहे हैं। इस दौरान वह भावुक दिखाई दिए और अपनी आंखों से आंसू पोंछते हुए खुद को संभालते नजर आए। दर्शकों का प्यार और उत्साह देखकर अभिनेता की भावनाएं छलक उठीं।

मोहनलाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर फिल्म को मिल रहे प्यार के लिए प्रशंसकों का आभार जताया। खास बात यह है कि ‘दृश्यम 3’ अभिनेता के 66वें जन्मदिन (actor’s 66th birthday) के मौके पर रिलीज हुई, जिससे यह दिन उनके लिए दोहरी खुशी लेकर आया।

Explore our articles