Ahmedabad : गायकवाड़ पर 24 लाख रुपये का जुर्माना

0
68
Ahmedabad: ₹24 Lakh Fine Imposed on Gaikwad

अहमदाबाद : (Ahmedabad) चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (Chennai Super Kings captain Ruturaj Gaikwad) पर गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 24 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। गुजरात ने गुरुवार को चेन्नई को 89 से धोया था। चेन्नई ने इस हार के साथ अपना अभियान खत्म किया। आईपीएल ने शुक्रवार को कहा, धीमी ओवर गति से जुड़ी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत चेन्नई का यह इस सत्र का दूसरा अपराध था। इसलिए गायकवाड़ पर यह जुर्माना लगाया गया है। इसके अलावा इंपैक्ट प्लेयर सहित अंतिम एकादश में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर छह लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत, जो भी कम हो, का जुर्माना लगाया गया है।