spot_img

JAMMU : केंद्रीय राज्यमंत्री ने जम्मू के रोजगार मेले में 101 अभ्यर्थियों को सौंपे नियुक्ति पत्र

जम्मू :(JAMMU) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को यहां कन्वेंशन सेंटर में आयोजित रोजगार मेले के दौरान विभिन्न विभागों और मंत्रालयों में भर्ती के लिए चयनित किए गए 101 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के बेरोजगार युवाओं को 10 लाख नौकरियां देने के लिए 5वां रोजगार मेला आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विस्तार से बताया कि पूरे देश में आयोजित इस तरह के 45 आयोजनों में जम्मू-कश्मीर के 101 सहित 71 हजार से अधिक सफल अभ्यर्थियों को नौकरी में नियुक्त के लिए पत्र सौंपे। उन्होंने उम्मीदवारों से अमृतकाल के दौरान राष्ट्र की सेवा करने और समर्पण और ईमानदारी के साथ काम करने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने पिछले कुछ वर्षों में 1 लाख से अधिक स्टार्टअप स्थापित करने की सुविधा प्रदान की है और पात्र अभ्यर्थियों को कई कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किए हैं। उन्होंने युवाओं से भारत को एक विकसित राष्ट्र में बदलने में मदद करने का भी आह्वान किया ।

कार्यक्रम में जम्मू नगर निगम के मेयर राजिंदर शर्मा ने युवाओं को रोजगार प्रदान करने के प्रधानमंत्री के मिशन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि सशक्तिकरण जीवन को बदलने के बारे में है और सफल अभ्यर्थियों से कहा कि वे कड़ी मेहनत करें और समाज के लिए रोल मॉडल के रूप में कार्य करें। चयनित युवाओं को डाक विभाग के अलावा अन्य सरकारी निकायों में भर्ती किया गया है।इस मौके पर मुख्य पोस्टमास्टर जनरल जेके सर्कल कल्पना राजसिंह, पोस्टमास्टर जम्मू क्षेत्र कर्नल विनोद कुमार और निदेशक डाक सेवाएं पंकज कुमार ने मौजूद रहे।

Explore our articles