spot_img

Uttarakhand : यातायात पुलिस की सक्रियता से मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की बची जान

चालक नशे में धुत होकर चला रहा था बस
उत्तरकाशी: (Uttarkashi)
उत्तरकाशी यातायात पुलिस की सक्रियता से मध्य प्रदेश के 40 तीर्थयात्रियों की जान बच गई। तीर्थयात्रियों को आज कैलाश आश्रम उत्तरकाशी में रुकवाया गया है। बस मालिक ने पुलिस को दूसरी बस और ड्राइवर भेजने का आश्वासन दिया है।सोमवार को गंगोत्री नेशनल हाइवे, देवीधार के पास निरीक्षक यातायात राजेन्द्र नाथ अपनी पुलिस टीम के साथ यातायात व्यवस्था ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उनको तीर्थयात्रियों की एक बस यूके07पीए-2299 गलत तरीके स्पीड में आते हुई दिखी। यातायात कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए बस को रोककर चेक किया तो बस चालक शराब के नशे धुत पाया गया। पुलिस चालक को 185 पुलिस एक्ट में गिरफ्तार कर कोतवाली लायी। इसके बाद मोटर मालिक से सम्पर्क किया और उन्हें घटना से अवगत कराते हुए तीर्थ यात्रियों को दूसरे चालक और बस की व्यवस्था कराने का आश्वासन लिया।

पुलिस ने बताया कि सभी तीर्थयात्रियों को आज कैलाश आश्रम उत्तरकाशी में रुकवाया गया है। बस में मध्यप्रदेश के 40 श्रद्धालु यात्रा कर रहे थे। उधर श्रद्धालुओं ने बताया गया कि वे लोग मध्यप्रदेश से चारधाम यात्रा पर आये हैं। उन्होंने बस को ऋषिकेश से बुक किया था। श्रद्धालुओं ने बताया कि वे लोग उस बस चालक के साथ बिल्कुल भी यात्रा नहीं करेंगे, वह रास्ते में भी अनियंत्रित तरीके से बस चला रहा था। सभी श्रद्धालुओं ने यातायात कर्मियों की सक्रियता की प्रशंसा करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

Explore our articles