रायपुर:(Raipur) बलौदाबाजार जिले (Balodabazar District) में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास तड़के ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। सीएम ने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 4 लाख रुपये सहायता देने की घोषणा भी की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव मदद और घायलों को इलाज की बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है।


