spot_img

Chandigarh: इंडिगो की दुबई से आ रही फ्लाइट में क्रू मेंबर महिला से छेड़छाड़, आरोपित अमृतसर में गिरफ्तार

चंडीगढ़: (Chandigarh) दुबई से अमृतसर आ रही इंडिगो की फ्लाइट (indigo flight coming from dubai to amritsar)में क्रू मेंबर महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। अमृतसर में फ्लाइट लैंड होते ही आरोपित को दबोच लिया गया। उसकी पहचान जालंधर के गांव कोटली निवासी राजिंदर सिंह के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार दुबई से इस विमान में बैठे राजिंदर सिंह ने शराब का सेवन किया। राजिंदर ने इसके बाद क्रू मेंबर महिला के साथ छेड़छाड़ की। इंडिगो एयरलाइंस के सहायक सिक्योरिटी मैनेजर अजय कुमार की शिकायत मिलने पर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

Explore our articles