spot_img

Haridwar : ऊर्जा ही है ब्रह्माण्ड की रचना का आधार : प्रो. जोशी

नवीकरणीय ऊर्जा एवं नये आयाम विषयक पोस्टर एवं प्रोजेक्ट मॉडल प्रतियोगिता आयोजित

हरिद्वार : एसएमजेएन पी.जी. कॉलेज में आज पर्यावरण प्रकोष्ठ और आन्तरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में जी-20 के सन्दर्भ में विविध जागरूकता कार्यक्रम के अन्तर्गत नवीकरणीय ऊर्जा, नये आयाम विषयक पोस्टर और प्रोजेक्ट मॉडल प्रतियोगिता का शुभारम्भ प्रो. बीडी जोशी, निदेशक, इंडियन एकडेमी आफ इन्वायरमेंटल साईंस तथा कॉलेज के प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा ने द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया।

मुख्य अतिथि प्रो. बीडी जोशी निदेशक इंडियन एकेडमी ने कहा कि ब्रह्माण्ड की रचना ऊर्जा से होती है। हमें पूरे विश्व के साथ चलना है। आज भारत जी-20 की मेजबानी कर रहा है जो युवाओं की मेहनत का ही फल है। उन्होंने कहा कि वर्तमान की सबसे बड़ी आवश्यकता एनर्जी है। आज वैज्ञानिक बिना विद्युत तारों के बिजली सम्प्रेषित करने पर कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि किसी भी कान्सेप्ट को मूर्त रूप देना बहुत ही मुश्किल होता है, जो एस.एम.जे.एन. कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने आज इस कार्यक्रम में अपनी सहभागिता से करके दिखाया है। उन्होंने कहा कि भविष्य में सौर ऊर्जा ही एनर्जी का प्रमुख माध्यम होगा। उन्होंने प्राचार्य प्रो. सुनील कुमार बत्रा को बधाई देते हुए कहा कि कॉलेज निरन्तर छात्र-छात्राओं को नये-नये विषयों पर कार्य करने के लिए मंच प्रदान कर रहा है।

प्राचार्य प्रो. सुनील बत्रा ने मुख्य अतिथि का स्वागत कर नवीकरणीय ऊर्जा एवं नये आयाम पर अपने विचार रखते हुए कहा कि सनातन धर्म में हवन की परम्परा है जिसमें अग्नि को प्रज्ज्वलित किया जाता है। अग्नि से ऊर्जा उत्पन्न होती है। उन्होंने कहा कि अग्नि देव काे सर्वप्रथम आहुति दी जाती है जो सीधा देवताओं तक पहुंचती है। संचालन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय कुमार माहेश्वरी और डॉ. पूर्णिमा सुन्दरियाल ने संयुक्त रूप से किया।

पोस्टर प्रतियोगिता में आंकाक्षा छाछर ने प्रथम, गौरव बंसल व कलावती ने द्वितीय, माहिम, गंगा व खुशी मेहता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल प्रतियोगिता में अपराजिता ने प्रथम, विशाखा सैनी, शाहिन अंसारी ने द्वितीय तथा खुशी अंजली, सोनाली, रीतू व अमूल्य सक्सेना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, वहीं सांत्वाना पुरस्कार रमणिक व नीशू ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से विनय थपलियाल, डॉ. पुनीता शर्मा, डॉ. पदमावती तनेजा, डॉ. मोना शर्मा, डॉ. आशा शर्मा, डॉ. सरोज शर्मा, डॉ. रश्मि डोभाल, डॉ. लता शर्मा, डॉ. मिनाक्षी शर्मा, विनीत सक्सेना, प्रिंस श्रोत्रिय, मोहन चन्द्र पाण्डेय आदि सहित कॉलेज के अनेक छात्र-छात्रा उपस्थित थे।

Explore our articles