spot_img

New Delhi : तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के चार आरोपितों को चार दिन की पुलिस हिरासत

नई दिल्ली : दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने तिहाड़ जेल में टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के चार आरोपितों को चार दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। चीफ मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट स्निग्धा सरवरिया ने चारों आरोपितों को 12 मई तक की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

कोर्ट ने दीपक डबास उर्फ तीतर, राजेश बवाना, योगेश टुंडा और अरियाज खान को पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है। चारों आरोपितों को कोर्ट के लॉकअप से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने कहा कि चारों आरोपितों से हिरासत में पूछताछ की जरूरत है, ताकि टिल्लू ताजपुरिया की हत्या की पूरी साजिश का खुलासा किया जा सके।

पेशी के दौरान वकील रोहित पाठक ने कहा कि दीपक डबास के रिश्तेदारों से बीस लाख रुपये मांगे जा रहे हैं अन्यथा पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी। उन्होंने दीपक डबास की सुरक्षा की मांग की।

बता दें कि टिल्लू की 2 मई को तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई थी। 24 सितंबर, 2021 को रोहिणी कोर्ट रूम में गैंगस्टर जितेंद्र गोगी की हत्या में टिल्लू गैंग के शामिल होने का आरोप है।

Mumbai : कॉपी विवाद में फंसा ‘कॉकटेल 2’ का नया गाना ‘माशूका’

मुंबई : (Mumbai) फिल्म का नया गाना 'माशूका' (Mashooka) रिलीज होते ही विवादों में आ गया है। सोशल मीडिया यूजर्स गाने को साल 1993...

Explore our articles