spot_img

Kulgam : काजीगुंड में अचानक हुई बर्फबारी के कारण 8 पर्यटकों समेत 10 लोग फंसे

कुलगाम: (Kulgam) जम्मू एवं कश्मीर में कुलगाम जिले के काजीगुंड इलाके में अचानक हुई बर्फबारी के चलते सोमवार को 10 लोग बी-टॉप के पास फंस गए हैं। बर्फबारी में फंसे 10 लोगों में 8 पर्यटक हैं। इनमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के 8 पर्यटक, वाहन का चालक और उसका सहायक शामिल हैं।

तहसीलदार काजीगुंड खुर्शीद अहमद तांत्रे ने बताया कि अचानक हुई बर्फबारी के कारण पर्यटक बी-टॉप पर फंस गए हैं, जो जवाहर सुरंग से लगभग 20 किमी ऊपर है। उन्होंने कहा कि उन्हें बचाने के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है।
इस बीच अधिकारियों ने खराब मौसम को देखते हुए सिंथन पास रोड को सभी तरह के यातायात के लिए बंद कर दिया है जबकि श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

New Delhi : सीजेआई ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिए ऑनलाइन सुनवाई करने के निर्देश

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश भर के...

Explore our articles