spot_img

New Delhi : भारत-कनाडा के बीच एफटीए पर अब तक हुई बातचीत की समीक्षा करेंगे गोयल

नई दिल्ली: (New Delhi) भारत और कनाडा के व्यापार मंत्री प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर चल रही वार्ता की समीक्षा करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल एफटीए पर प्रस्तावित बातचीत लिए कनाडा के दौरे पर हैं।
वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने सोमवार को एक बयान में कहा कि पीयूष गोयल अपने कनाडाई समकक्ष मैरी एनजी के साथ प्रस्तावित एफटीए की समीक्षा करने के साथ ही इस दौरान दोनों नेता आर्थिक संबंधों को मजबूत बनाने पर भी चर्चा करेंगे। बयान के मुताबिक पीयूष गोयल के साथ मैरी एनजी ओटावा में छठी भारत-कनाडा मंत्रिस्तरीय वार्ता (एमडीटीआई) के लिए चर्चा की सह-अध्यक्षता करेंगी। एमडीटीआई एक द्विपक्षीय तंत्र है, जो व्यापार एवं निवेश संबंधी मुद्दों और सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा के लिए संस्थागत व्यवस्था मुहैया कराता है।

मंत्रालय के मुताबिक दोनों नेताओं के बीच होने वाली चर्चा द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को मजबूत करने, निवेश को बढ़ावा देने, हरित रूपांतरण सहित विभिन्न विषयों पर केंद्रित होगी। इस दौरान दोनों नेता भारत-कनाडा सीईपीए (व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौता) पर जारी वार्ता की समीक्षा भी करेंगे। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री एफटीए पर बातचीत लिए 8 से 11 मई तक कनाडा के आधिकारिक यात्रा पर हैं। कनाडा की अंतरराष्ट्रीय व्यापार, निर्यात संवर्धन, लघु व्यवसाय और आर्थिक विकास मंत्री मैरी एनजी भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री की मेजबानी करेंगी।

New Delhi : सीजेआई ने देश के सभी हाई कोर्ट को दिए ऑनलाइन सुनवाई करने के निर्देश

नई दिल्ली : (New Delhi) देश के मुख्य न्यायाधीश (Chief Justice of India) (CJI) सूर्यकांत ने गुरुवार को कहा कि उन्होंने देश भर के...

Explore our articles