spot_img

Moradabad : आरआरटीएस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के चलते मुरादाबाद मंडल में 4 रेलगाड़ियां प्रभावित

खुर्जा मेरठ शहर रेलखंड के मध्य आरआरटीएस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के लिए 3 से 5 मई तक किया जाएगा ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक

मुरादाबाद : उत्तर रेलवे मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कोचिंग सुधीर सिंह ने बताया कि खुर्जा-मेरठ शहर रेलखंड के मध्य आरआरटीएस एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण कार्य हेतु ट्रैफिक एवं पावर ब्लॉक 3 मई से 5 मई तक किया जाएगा। जिस कारण मुरादाबाद रेल मंडल में 4 रेलगाड़ियां प्रभावित होंगी।

सीनियर डीसीएम सुधीर सिंह ने बताया कि रेलगाड़ी संख्या 04279 खुर्जा-मेरठ शहर जेसीओ 4 मई से 5 मई तक निरस्त रहेगी, रेलगाड़ी संख्या 04282 मेरठ शहर-खुर्जा जेसीओ 4 मई से 5 मई तक निरस्त रहेगी।

उन्होंने आगे बताया कि रेलगाड़ी संख्या 14512 सहारनपुर-प्रयागराज संगम जेसीओ 4 मई को सहारनपुर से 90 मिनट विलंब से संचालित की जाएगी। वहीं रेल गाड़ी संख्या 14 164 मेरठ शहर सूबेदारगंज जेसीओ 4 मई को मेरठ शहर से 120 मिनट विलंब से संचालित की जाएगी।

Mumbai : अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की खबर निकली अफवाह

मुंबई : (Mumbai) सोशल मीडिया पर मंगलवार रात अभिनेता अमिताभ बच्चन (actor Amitabh Bachchan) के अस्पताल में भर्ती होने की खबर ने फैंस को...

Explore our articles