spot_img

Dehradun : एसडीआरएफ जवान की तत्परता से बची श्रद्धालु की जान

देहरादून : एसडीआरएफ आरक्षी हिमांशु नेगी की तत्परता से केदारनाथ में एक श्रद्धालु का ऑक्सीजन लेवल गिरने के बाद तत्काल मदद कर यात्री की जान बचाई। हिमांशु नेगी मौके की संवेदनशीलता को देखते हुए त्वरित कार्यवाही कर अस्वस्थ व्यक्ति को ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराया, जिससे उनके जीवन की रक्षा हो पाई।

जानकारी के अनुसार, श्रद्धालु आकाश सिंह पुत्र शंकर सिंह, निवासी-प्रयागराज, उत्तरप्रदेश को अस्वस्थ होने के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उनका स्वास्थ्य और गंभीर होने के कारण तत्काल हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया। उन्हें तत्काल हेलीपैड पहुंचाया जाना अत्यंत आवश्यक था। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो रहा था।

एसडीआरएफ 02 ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ स्ट्रैचर के माध्यम से नीचे लाया गया। रास्ते में आते हुए ऑक्सीजन का एक पोर्टेबल सिलेंडर पूरी तरह खत्म गया। दूसरे की भी जल्द ही खत्म होने की स्थिति को देखते हुए एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम के जवान आरक्षी हिमांशु नेगी ने अपनी सूझबूझ और तत्परता दिखाते हुए भागकर 400 मीटर की दूरी से ऑक्सीजन सिलेंडर लेकर पुनः हेली के टेकऑफ करने से पूर्व ही भागते हुए अस्वस्थ श्रद्धालु को उपलब्ध कराया।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles