spot_img

Banda : चुनाव प्रचार में बच्चों का इस्तेमाल कतई न किया जाय : जिला निर्वाचन अधिकारी

बांदा : जिला निर्वाचन अधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जनपद में हो रहे नगरीय निकाय चुनाव में विभिन्न राजनैतिक पार्टियों के चुनाव प्रचार में लगाये गये बच्चों के निर्वाचन सम्बन्धी सभी गतिविधियों को तत्काल प्रभाव से रोका जाए। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित उम्मीदवारों व अधिकारियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग तथा राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग द्वारा पूर्व में जारी सभी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाए। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार अपने निजी स्वार्थ के लिए चुनाव प्रचार में किसी भी बच्चे का इस्तेमाल करना प्रथम दृष्टया भारतीय दण्ड संहिता की सम्बन्धित धाराओं और चुनाव आयोग के आदर्श आचार संहिता का उल्लघंन है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles