spot_img

Dhamtari : गोबर खरीद के बाद महिलाएं बना रही है खाद

धमतरी : प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना गोधन न्याय योजना का लाभ उठाते हुए नगरी ब्लाक के ग्राम पंचायत करैहा के जय भुकुर्रा बाबा गोठान समिति आरमुड़ा के गोठान में गायत्री स्व सहायता समूह की महिलाएं गोठान में गोबर से जैविक खाद का निर्माण कर अपनी समूह की आमदनी बढ़ाने में जुटे हुए हैं।

समूह की महिलाओं ने बताया कि रोज किसानों से गोबर खरीद की जा रही है, इसका भुगतान जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। इस योजना से न सिर्फ गोठान समिति को लाभ हो रहा है, बल्कि गांव के सभी पशुपालकों को भी आमदनी में बढ़ोतरी हो रही है। स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने बताया कि पहले गांव के पशुपालक गोबर को अपने बाड़ी में फेंक देते थे, जिससे उन्हें गोबर से किसी तरह आमदनी नहीं हो पाता था। आज इस योजना का लाभ हर पशुपालक गोबर को गोठान में बेचकर अपनी आय में जुटे हुए हैं। शासन की इस योजना में आने वाले गोबर से स्व सहायता समूह की महिलाएं मानकुंवर बाई, त्रिवेणी यादव, सीमा नेताम,रुखमणी कुंजाम, गायत्री बाई, सुलोचना बाई, बिमला बाई,टिकेशवरी बाई,सकुन बाई, धनेश्वरी मरकाम ने अपने परिश्रम से गोबर को जैविक खाद में केचुए के माध्यम से परिवर्तित कर उसे गोबर के मूल्य से अधिक मूल्य पर बेच रही है। जिससे किसानों को शुद्ध खाद प्राप्त हो रहा है और फसल की पैदावार भी हो रही है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles