spot_img

Ranchi: रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन 10 मई से चलेगी , महज छह घंटे में तय होगी दूरी

रांची:(Ranchi) रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन (Vande Bharat Express train) 10 मई से चलेगी। रेलवे ने आठ कोच वाली रांची-पटना वंदे भारत ट्रेन हजारीबाग होते हुए चलाने की तैयारी की है। रांची-पटना जन शताबदी एक्सप्रेस जहां सात घंटे में दूरी तय करती है, वहीं रेलवे बाेर्ड की काेशिश है कि वंदे भारत ट्रेन छह घंटे में दूरी तय करे। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियाें के अनुसार अगर कोई तकनीकी समस्या नहीं आई तो 10 मई से इसे चलाने की तैयारी है।

कोशिश यह है कि हावड़ा-भुवनेश्वर और रांची-पटना वंदे भारत एक साथ शुरू होंगी। दाेनाें ट्रेनों काे प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी हरी झंडी दिखाएंगे। रांची रेल डिवीजन काे तैयारियाें का जायजा लेने कहा गया है। रांची डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने बताया कि वंदे भारत ट्रेन का मेंटेनेंस हटिया यार्ड में हाेगा, क्याेंकि यार्ड काे उसके अनुसार ही माॅडिफाई किया गया है। यह ट्रेन रांची रेल डिवीजन की हाेगी। इसे सबसे पहले रांची-बीआइटी मेसरा-हजारीबाग हाेते हुए पटना चलाया जाना है। यह लाइन बनकर तैयार है। इस रूट पर अभी दूसरी ट्रेन नहीं चलाई जा रही है।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles