spot_img

Kolkata : कोलकाता के कागज गोदाम में लगी आग, छह गाड़ियां मौके पर

कोलकाता: (Kolkata) महानगर कोलकाता के टेंगरा इलाके में स्थित एक कागज के गोदाम में मंगलवार दोपहर भयावह आग लग गई। दोपहर 12:45 बजे के करीब लगी इस घटना की सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।

अग्निशमन विभाग के एक सूत्र ने बताया है कि गोदाम में बड़ी मात्रा में कागज के सामान और अन्य ज्वलनशील चीजों की मौजूदगी की वजह से आग तेजी से फैल गई थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाया है। आग पास की इमारतों में न फैले इसके लिए चारों तरफ से पानी डालकर दोपहर दो बजे के करीब इसे काबू में कर लिया गया है। फिलहाल कूलिंग का काम चल रहा है। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया है। किस वजह से आग लगी है, फिलहाल यह जांच की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार /ओम प्रकाश/गंगा

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles