spot_img

Bhopal: मध्य प्रदेश में आज लाड़ली लक्ष्मी उत्सव की धूम

भोपाल:(Bhopal) मध्य प्रदेश में आज (मंगलवार) लाड़ली लक्ष्मी उत्सव (Ladli Lakshmi festival) की धूम रहेगी। राज्यस्तरीय कार्यक्रम दोपहर 12ः00 बजे से मुख्यमंत्री निवास पर शुरू होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश की लाड़ली लक्ष्मियों से संवाद करेंगे।

जनसम्पर्क अधिकारी बिन्दु सुनील ने बताया कि लाड़ली लक्ष्मी उत्सव सभी जिलों, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायत स्तर पर मनाया जाएगा। उत्कृष्ट उपलब्धियां अर्जित करने वाली लाड़ली बेटियों और लाड़ली लक्ष्मी फ्रेंडली पंचायतों को सम्मानित भी किया जाएगा। उत्सव का एक अन्य आकर्षण लाड़ली लक्ष्मियों द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी होगा।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री चौहान दोपहर 12ः00 बजे राज्यस्तरीय कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। इसमें भोपाल शहर की 1100 लाड़ली बालिकाएं, 500 अभिभावक सहित सीहोर, विदिशा, राजगढ़ और रायसेन जिले की लाड़ली लक्ष्मी बेटियां भी शामिल होंगी। जिला, नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में जन-प्रतिनिधि भी सहभागिता करेंगे।

New Delhi : अमेरिका ने भारत के लिए अपाचे हेलीकॉप्टर सहायता सौदे को मंज़ूरी दी

नई दिल्ली : (New Delhi) अमेरिका के विदेश विभाग ने भारत को अपाचे हेलीकॉप्टर, सपोर्ट सेवाएं और संबंधित उपकरणों की संभावित विदेशी सैन्य बिक्री...

Explore our articles