spot_img

New Delhi: एयर इंडिया की दुबई-दिल्ली उड़ान में हुई घटना की डीजीसीए जांच शुरू

नई दिल्ली: (New Delhi) नागर विमानन निदेशालय (डीजीसीए) एयर इंडिया की 27 फरवरी को दुबई-दिल्ली फ्लाइट में हुई घटना की जांच कर रहा है। नियामक एयरलाइंस की दुबई-दिल्ली उड़ान के दौरान एक पायलट के महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति देने की जांच कर रहा है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एयरलाइन कंपनी भी इसकी जांच कर रही है।

डीजीसीए के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि नियामक इस मामले की जांच कर रहा है। उन्होंने बताया कि जांच दल तकनीकी और सुरक्षा के नजरिए से प्रासंगिक तथ्यों की जांच करेगा। जानकारी के मुताबिक यह घटना 27 फरवरी की है। उड़ान के दौरान पायलट ने एक महिला मित्र को कॉकपिट में जाने की अनुमति दी थी। एयर इंडिया के दुबई-दिल्ली फ्लाइट के चालक दल के एक सदस्य ने डीजीसीए से शिकायत की थी।उधर, टाटा समूह की अगुवाई वाली एयर इंडिया के प्रवक्ता ने जारी एक बयान में कहा कि एयरलाइन यात्रियों की सुरक्षा और देखभाल से संबंधित पहलुओं में कमी को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि इस घटना के संबंध में जरूरी कार्रवाई करेगी।

Explore our articles