spot_img

Mumbai : पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन करने पहुंचे बॉलीवुड के सितारे

बॉलीवुड के सितारों ने ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि

मुंबई : दिवंगत डायरेक्टर यश चोपड़ा की पत्नी पामेला चोपड़ा के निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड सदमे में है। पामेला चोपड़ा के निधन की खबर यशराज फिल्म्स ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर शेयर की है। इसके बाद फिल्म जगत की कई हस्तियों ने पामेला चोपड़ा की यादों को ताजा करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पामेला चोपड़ा को सभी प्यार से पाम कहकर बुलाते थे। उनके निधन के बाद, अभिनेता अजय देवगन, लेखक-गीतकार जावेद अख्तर, अनुष्का शर्मा, मशहूर डायरेक्टर मधुर भंडारकर, सिंगर पंकज उदास, एक्ट्रेस सोनल चौहान जैसी कई बड़ी हस्तियों ने ट्वीट कर दुख की घड़ी में चोपड़ा परिवार का समर्थन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

अंतिम दर्शन करने पहुंचे :

पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन करने बॉलीवुड के सितारे, शाहरुख़ खान अपने बेटे आर्यन खान के साथ पहुंचे। इसी तरह ऋतिक रोशन, सिंगर सोनू निगम, कटरीना कैफ, विक्की कौशल, जॉन अब्राहम, करण जौहर, श्रद्धा कपूर और दीपिका पादुकोण समेत कई सितारें पामेला चोपड़ा के अंतिम दर्शन करने आदित्य चोपड़ा के घर पहुंचे।

पामेला चोपड़ा को 15 दिन पहले मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पिछले 15 दिन से उनका इलाज चल रहा था। वह वेंटिलेटर पर थीं। गुरुवार की सुबह उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। पामेला चोपड़ा को आखिरी बार यशराज फिल्म्स की डॉक्यूमेंट्री ”द रोमैंटिक्स” में देखा गया था। इस डॉक्यूमेंट्री में उन्होंने अपने पति यश चोपड़ा और अपने सफर के बारे में खुलकर बात की।

1970 में यश चोपड़ा से शादी:

पामेला ने 1970 में यश चोपड़ा से शादी की थी। दोनों की अरेंज मैरिज हुई थी। यश और पामेला चोपड़ा के दो बेटे आदित्य और उदय हैं। आदित्य एक मशहूर फिल्म निर्माता और निर्देशक हैं। उन्होंने अभिनेत्री रानी मुखर्जी से शादी की। उदय एक अभिनेता और निर्माता हैं।

Explore our articles