spot_img

Jaunpur: भाई-बहन ने साड़ी से फांसी लगाकर की आत्महत्या

Jaunpur

पुलिस शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी

जौनपुर: (Jaunpur) शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र (Shahganj Kotwali police station area) में मंगलवार की रात सगे भाई-बहन ने एक ही साड़ी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार सुबह घटना की जानकारी परिजनों को हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। पुलिस दोनों शव को कब्जे में लेकर आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है।

क्षेत्र के सिधाई गांव में रहने वाले दरोगा लाल के पुत्र राज कपूर (21) और उसकी छोटी बहन पुष्पा (19) का शव कमरे में लगे पंखे के सहारे साड़ी के फंदे से लटकता देख परिजनों के होश उड़ गये। परिवार के लोगों ने आनन-फानन दोनों को फंदे से नीचे उतारा और राजकीय अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों के मुताबिक मृतक राज कपूर तीन वर्ष पूर्व एक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया था। घटना के बाद से वह शारीरिक रूप से विकलांग हो गया था। छोटी बहन बराबर उसकी देखभाल करती थी। जो राजकीय महिला महाविद्यालय शाहगंज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। मृतक के पिता दरोगा लाल कानपुर में कपड़े के कारखाने में नौकरी करते हैं।

पुलिस अधीक्षक देहात शैलेंद्र कुमार सिंह ने घटना के संबंध में बताया कि भाई-बहन के आत्महत्या करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। परिजनों द्वारा तहरीर प्राप्त होने पर अग्रिम कार्रवाई की जायेगी।

Explore our articles