spot_img

Ranchi: झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 29 नए मरीज

Ranchi

रांची:(Ranchi) झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 29 नए मरीज सामने आए हैं। संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 99 हो गई है। इस अवधि में पांच मरीज स्वस्थ हुए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से कोरोना दिशा-निर्देशों का पालन करने का आग्रह किया है। नए मरीजों में रांची में नौ, देवघर में चार, दुमका में दो, लोहरदगा में चार, वेस्ट सिंहभूम में दो, ईस्ट सिंहभूम में तीन, गढ़वा में एक, हजारीबाग में दो, खूंटी में एक, कोडरमा में एक, लातेहार में एक और रामगढ़ में एक शामिल हैं। इससे पहले रिम्स समेत 312 हॉस्पिटल में कोरोना मॉकड्रिल कर प्रबंधों का जायजा लिया जा चुका है।

Explore our articles