spot_img

New Delhi: शेयर बाजार में सपाट शुरुआत, सेंसेक्स 102 अंक चढ़ा

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 102.13 अंक यानी 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 60,259.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 37.60 अंक यानी 0.21 फीसदी की तेजी के साथ 17,759.90 के स्तर पर ट्रेंड कर रहा है।

कारोबार के दौरान सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 12 शेयर में तेजी और 18 शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है। बाजार में शुरुआती कारोबार के दौरान अडाणी समूह के सभी 10 शेयरों में तेजी दिख रही है। अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.23 फीसदी के ऊपर कारोबार कर रहा है। वहीं, अडाणी ट्रांसमिशन और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 3-3 फीसदी की बढ़त है।

उल्लेखनीय है कि एक दिन पहले मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों प्रमुख सूचकांक बढ़त के साथ बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स 311.21 अंक यानी 0.52 फीसदी की उछाल के साथ 60,157.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई का निफ्टी भी 98.25 अंक यानी 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 17,722.30 पर बंद हुआ था।

Mumbai : अक्षय-दिशा ने ‘ऊंचा लंबा कद’ पर लगाए ठुमके, गाना रिलीज

मुंबई : (Mumbai) अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का नया गाना 'ऊंचा लंबा कद' (Ooncha Lamba Kad)...

Explore our articles