spot_img

Varanasi : आकांक्षा दुबे मौत मामला: गायक समर सिंह की पुलिस को मिली रिमांड

Varanasi: Akanksha Dubey death case: Police remand of singer Samar Singh

पूछताछ में खुलेगा मौत का रहस्य, अभिनेत्री की मां ने लगाया था हत्या का आरोप
वाराणसी: (Varanasi)
भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत मामले में पुलिस आरोपी गायक समर सिंह यादव से पूछताछ करेगी। बुधवार को सिविल जज जूनियर डिवीजन व फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय तान्या गुप्ता की अदालत ने पुलिस कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली।समर सिंह की 13 अप्रैल की सुबह 10 बजे से 17 अप्रैल की शाम पांच बजे तक की पुलिस रिमांड अदालत से स्वीकृत हुई है। इसके पहले चौकाघाट स्थित जिला कारागार से समर सिंह वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुआ। अदालत ने सुनवाई में दोनों पक्षों को सुनने के बाद समर सिंह का कस्टडी रिमांड मंजूर कर ली। सारनाथ पुलिस ने गायक समर सिंह की सात दिन की रिमांड अदालत से मांगी थी।

उल्लेखनीय है कि सारनाथ थाना क्षेत्र के होटल सोमेन्द्र के कमरे में बीते 26 मार्च को आकांक्षा दुबे का शव फंदे के सहारे बेड पर बैठी मुद्रा में मिला था। 27 मार्च को आकांक्षा दुबे की मां मधु दुबे की तहरीर पर सारनाथ थाने में आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में भोजपुरी गायक समर सिंह यादव और उसके दोस्त संजय सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। छह अप्रैल की रात गाजियाबाद से समर सिंह को वाराणसी पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे गाजियाबाद की अदालत में पेश कर पुलिस ट्रांजिट रिमांड पर वाराणसी लेकर आई। पूछताछ के बाद पुलिस ने समर सिंह को रिमांड मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया था ।

Premier League : लिवरपूल को बड़ा झटका, इब्राहिमा कोनाते ने क्लब छोड़ने का फैसला किया

लिवरपूल : (Liverpool) लिवरपूल एफसी ने रविवार को पुष्टि की कि उसके स्टार सेंटर-बैक इब्राहिमा कोनाते (star center-back, Ibrahima Konaté) इस गर्मी में अनुबंध...

Explore our articles