spot_img

Udaipur : नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला: भाई को दी गई संविदा पर नौकरी

उदयपुर : उदयपुर जिले के मावली उपखंड क्षेत्र के लोपड़ा गांव में मासूम बेटी की जघन्य हत्या के मामले में मृतका के भाई को जहां एक ओर संविदा पर नौकरी दी गई है, वहीं जिला कलेक्टर ने उसे अपने घर में पारिवारिक सदस्य की भांति आश्रय देते हुए उसके कॅरियर निर्माण के लिए अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है।

मंगलवार दोपहर कलेक्टर ताराचंद मीणा ने मृतका के भाई व अन्य परिजनों को कलेक्ट्रेट बुलाया और भाई को जनता क्लिनिक में संविदा नौकरी का नियुक्ति पत्र सौंपते हुए कहा कि वे अब उसे अपने साथ रखेंगे। नौकरी के साथ आगे पढ़ाई भी करेगा।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शंकरलाल बामनिया ने बताया कि जिला कलेक्टर के निर्देशानुसार मृतका के भाई को दक्षिण विस्तार बलीचा स्थित शहरी जनता क्लिनिक पर सपोर्टिंग स्टाफ के संविदा पद पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने संविदा नौकरी और जनता क्लिनिक में किए जाने वाले कार्य के बारे में जानकारी दी।

Explore our articles