spot_img

Haridwar : हीरो बनने के लिए स्टेटस पर लगाई तमंचे के साथ फोटो, पहुंचा हवालात

हरिद्वार : तमंचे के साथ फोटो खींचकर उसे अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के पास से एक तमंचा भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक एक युवक ने तमंचे के साथ फोटो खिंचकर अपने फेसबुक और व्हाट्सएप स्टेटस पर डाली थी। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर पुलिस ने आरोपित की तलाश शुरू कर दी।

एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश के लिए चलाए चैकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने आरोपित पवन कुमार पुत्र कुंवरपाल निवासी ग्राम बौंगला बहादराबाद रोहल्की अंडर पास से टोल प्लाजा की तरफ जाने वाली सर्विस रोड से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के पास से एक तमंचा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

Mumbai : मलाड में बनेगा विश्वस्तरीय फिल्म और मीडिया हब

महाराष्ट्र सरकार और प्रसार भारती मिलकर विकसित करेंगे 150 एकड़ का प्रोजेक्टमुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra government) ने मुंबई के मलाड स्थित आकाशवाणी...

Explore our articles