spot_img

Haridwar : मध्य हरिद्वार के एक कैफे में लगी आग, रेस्टोरेंट पूरी तरह जलकर राख

हरिद्वार : मध्य हरिद्वार स्थित भाटिया कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने एक कैफे में बीती रात आग लग गई। घटना में रेस्टोरेंट पूरी तरह से जल गया। रेस्टोरेंट के मालिक चिराग आनंद ने घटना में किसी तरह के षड्यंत्र का अंदेशा जताया है। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

जानकारी के मुताबिक हरिद्वार शहर के बीचों बीच स्थित विशाल मेगा मार्ट के पास भाटिया कॉम्प्लेक्स की ऊपरी मंजिल पर बने एक चिराग कैफे में बीते शनिवार देर रात अचानक आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि उसने अपने आसपास की दुकानों को भी चपेट में ले लिया। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियों ने बामुश्किल किसी तरह से आग पर काबू पाया। हालांकि जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। गनीमत रही कि रेस्टोरेंट में रखे सिलेंडर नहीं फटे, अन्यथा और भी बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के कारणों की पुलिस जांच कर रही है।

Mumbai : सुनेत्रा पवार का पहला जनता दरबार

नागरिकों की समस्याएं सुन दिए त्वरित समाधान के निर्देशमुंबई : (Mumbai) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (अजित पवार) की राष्ट्रीय अध्यक्षा और उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार (Sunetra...

Explore our articles