spot_img

New Delhi: सुखोई लड़ाकू विमान में राष्ट्रपति की उड़ान सबके लिए प्रेरणादायक: प्रधानमंत्री

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की असम के तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान से ऐतिहासिक उड़ान को प्रेरणादायक बताया है।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा है कि उनकी उड़ान ने हर भारतीय को प्रेरित किया है। राष्ट्रपतिजी ने बार-बार असाधारण नेतृत्व का परिचय दिया है।

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रपति मुर्मू ने तेजपुर वायुसेना स्टेशन से सुखोई 30 एमकेआई लड़ाकू विमान में ऐतिहासिक उड़ान भरी। राष्ट्रपति मुर्मू इस तरह की उड़ान भरने वाली तीसरी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles