spot_img

Gangtok: सिक्किम में 5जी सेवा का शुभारम्भ, मुख्यमंत्री ने की सर्विस लॉन्च

Gangtok

गंगटोक:(Gangtok) सिक्किम (Sikkim) में भी जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू की गई। राज्य के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने रविवार को जियो ट्रू 5जी सेवा लॉन्च की। उन्होंने राजधानी गंगटोक के मिंतोकगांग स्थित अपने सरकारी आवास में आयोजित एक कार्यक्रम के बीच इस सेवा का शुभारंभ किया। इस मौके पर जियो के अधिकारी भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री तमांग ने कहा कि वर्तमान में निर्बाध कनेक्टिविटी की बेहद आवश्यकता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि 5जी सेवा के संचालन से हर गांव और स्कूलों में नेटवर्क सेवा में सुधार होगा। उन्होंने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि जियो बहुत कम समय में विश्वसनीय नेटवर्क प्रदाताओं में से एक बन गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने सिक्किम में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू करने के लिए पूरी टीम को बधाई भी दी।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

Explore our articles