spot_img

New Delhi: विदेश मंत्री जयशंकर की युगांडा और मोजाम्बिक की आधिकारिक यात्रा 10 अप्रैल से

New Delhi

नई दिल्ली: (New Delhi) विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर (External Affairs Minister Dr. S. Jaishankar) 10-15 अप्रैल तक युगांडा और मोजाम्बिक की आधिकारिक यात्रा करेंगे। विदेश मंत्रालय के अनुसार विदेश मंत्री की युगांडा और मोजाम्बिक यात्रा से दोनों देशों के साथ भारत के मजबूत द्विपक्षीय संबंधों के और मजबूत होने की उम्मीद है।

विदेश मंत्री 10-12 अप्रैल तक युगांडा का दौरा करेंगे। यात्रा के दौरान, उनके युगांडा के विदेश मंत्री जनरल जेजे ओडोंगो के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता करने, देश के नेतृत्व से मुलाकात करने और अन्य मंत्रियों से मिलने की उम्मीद है।

विदेश मंत्री जिंजा में नेशनल फोरेंसिक साइंस यूनिवर्सिटी (एनएफएसयू) के ट्रांजिट कैंपस का भी उद्घाटन करेंगे। भारत के बाहर एनएफएसयू के अब तक के पहले परिसर की स्थापना के लिए यात्रा के दौरान भारत सरकार और युगांडा सरकार के बीच एक द्विपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाने की संभावना है।

विदेश मंत्री युगांडा में एक सौर ऊर्जा संचालित जल आपूर्ति परियोजना के भूमि पूजन समारोह में भाग लेंगे। वह युगांडा के व्यापार और व्यवसाय समुदाय को संबोधित करेंगे और भारतीय डायस्पोरा के साथ बातचीत करेंगे।

विदेश मंत्री 13-15 अप्रैल तक मोजाम्बिक का दौरा करेंगे। यह भारत के किसी विदेश मंत्री की मोजाम्बिक की पहली यात्रा होगी। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात करेंगे और मोजाम्बिक की विदेश मंत्री वेरोनिका मैकामो के साथ संयुक्त आयोग की बैठक के पांचवें सत्र की सह अध्यक्षता करेंगे। उनके कई अन्य मंत्रियों और मोजाम्बिक की विधानसभा के प्रतिनिधियों से भी मिलने की उम्मीद है। विदेश मंत्री मोजाम्बिक में भारतीय प्रवासियों के साथ भी बातचीत करेंगे।

Explore our articles