spot_img

Bhubaneswar: भुवनेश्वर में 15 मई से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होगी

Bhubaneswar

भुवनेश्वर:(Bhubaneswar) भुवनेश्वर हवाई अड्डे (Bhubaneswar airport.) पर 15 मई से पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवा शुरू होगी। इंडिगो दुबई तक सीधी विमान सेवा उपलब्ध कराएगी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को ‘उत्कल दिवस’ के मौके पर इस उड़ान के टिकट की बिक्री शुरू की।

एक अधिकारी ने बताया कि इंडिगो सप्ताह में तीन दिन-सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को दुबई तक हवाई सेवा उपलब्ध कराएगी। उन्होंने बताया कि दुबई की पहली उड़ान के लिए दस हजार रुपये प्रति सीट किराया निर्धारित किया गया है।

पटनायक ने कहा, ‘‘विकास के लिए कनेक्टिविटी अहम है और यह हमारी सरकार की प्राथमिकता रही है। विमानन क्षेत्र के सबसे बड़े हब में से एक दुबई तक सीधी कनेक्टिविटी से दुनिया के विभिन्न हिस्सों के सफर का रास्ता खुलेगा।’’

इंडिगो के वैश्विक बिक्री के प्रमुख विनय मल्होत्रा ने कहा कि विमानन कंपनी किफायती दरों पर अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी का दायरा बढ़ाने में अग्रणी रही है। उन्होंने बताया कि दुबई के बाद भुवनेश्वर से सिंगापुर और बैंकॉक तक सीधी उड़ानों का भी संचालन किया जाएगा।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles