spot_img

Maharashtra : गढ़चिरौली में पुलिस ने नक्सली को मार गिराया, मुठभेड़ जारी

Maharashtra: Naxalite killed by police in Gadchiroli, encounter continues

गढ़चिरौली (Gadchiroli) महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में शनिवार सुबह 10 बजे से जारी मुठभेड़ में पुलिस ने एक नक्सली को मार गिराया। सूत्रों ने यह जानकारी दी।पुलिस के सूत्रों ने बताया कि भामरागढ़ तालुका के कियारकोटी-अबूझमाड़ जंगल में गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ स्थल से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया है।

सूत्रों ने बताया कि खुफिया जानकारी के आधार पर गढ़चिरौली पुलिस के नक्सल रोधी दस्ते ‘सी60’ ने शनिवार सुबह छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे अबूझमाड़ जंगल में एक अभियान शुरू किया।सूत्रों ने बताया कि अभियान के दौरान इलाके में छिपे नक्सलियों ने ‘सी60’ के सदस्यों पर गोलीबारी शुरू कर दी। ‘सी60’ के सदस्यों की जवाबी गोलीबारी में एक नक्सली मारा गया। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में और नक्सलियों के मारे जाने की उम्मीद है।

Dubai : कतर ने एलएनजी व अन्य उत्पादों का उत्पादन अस्थायी रूप से रोका

दुबई : (Dubai) पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी (West Asia, Qatar's state-owned energy company, Qatar...

Explore our articles