spot_img

New Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा के लोगों को उत्कल दिवस की शुभकामनाएं दीं

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने ‘उत्कल दिवस’ के रूप में मनाए जाने वाले ओडिशा के स्थापना दिवस पर शनिवार को लोगों को बधाई दी।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘उत्कल दिवस की शुभकामनाएं। यह हमारे देश की प्रगति में ओडिशा, उड़िया लोगों और उनकी संस्कृति की महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करने का दिन है।’’

उन्होंने ओडिशा के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की। इस पूर्वी राज्य का 1936 में आज ही के दिन भाषाई आधार पर गठन किया गया था।

Explore our articles