spot_img

Thane : ठाणे में देह व्यापार का गिरोह चलाने के मामले में महिला सुरक्षा गार्ड गिरफ्तार

Thane: Woman security guard arrested for running prostitution racket in Thane

ठाणे: (Thane) महाराष्ट्र के ठाणे में एक महिला सुरक्षा गार्ड को देह व्यापार का गिरोह चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मानव तस्करी रोधी प्रकोष्ठ के वरिष्ठ निरीक्षक महेश पाटिल ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए महिला को शुक्रवार को मुंब्रा रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरोह व्हाट्सऐप के जरिए संचालित किया जाता था और महिलाओं को ग्राहकों द्वारा चुने गए स्थानों पर भेजा जाता था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया है।

Washington/Tehran : ईरान पर समझौते का कोई दबाव नहींः ट्रंप

वाशिंगटन/तेहरान : (Washington/Tehran) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (U.S. President Donald Trump) ने सोमवार को कहा कि ईरान पर बुधवार को इस्लामाबाद में दूसरे...

Explore our articles