spot_img

Mathura : मथुरा का राधारानी मंदिर बना जंग का अखाड़ा
कार्यवाहक रिसीवर-सेवायतों में चले लात घूंसे

मथुरा : मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध राधारानी मंदिर में जहां लोग शांति व आराध्य के दरबार में हाजरी लगाने दूर दराज से आते तो वहीं मंदिर के सेवायत आए दिन इसको जंग का अखाड़ा बना देते हैं। ऐसे ही नजारा बीती रात को देखने को मिला। रात 12 बजे मन्दिर के कार्यवाहक रिसीवर व सेवायतों में गुल्लक को खोलने पर जंग छिड़ गई और जमकर लात घूंसे चले। दोनों ने एक-दूसरे को फर्श पर उठाकर पटका। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। मंदिर पर पुलिस तैनात कर दी गई है।सोमवार रात बारह बजे राधारानी मंदिर जंग का अखाड़ा बन गया। मंदिर के कार्यवाहक सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी व मंदिर के सेवायत मंदिर की गुल्लक को खोलने पर आमने सामने आ गए और हाथापाई शुरू हो गई। दोनों के बीच जमकर लात घूंसे चले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने रासबिहारी गोस्वामी कार्यवाहक सह रिसीवर, ध्रुवेश, श्रीधाम को हिरासत में ले लिया। इसके बाद मंदिर पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मंदिर के सेवायत भगवान दास गोस्वामी का आरोप है कि सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी अपने समर्थकों के साथ करीब 11 बजे मंदिर पहुंच गए और मंदिर की गुल्लक तोड़ी। इसका सेवायत भगवान दास गोस्वामी ने विरोध किया। इस पर दोनों पक्षों के बीच हाथापाई हो गई। वही मंदिर के सह रिसीवर रास बिहारी गोस्वामी ने बताया कि हमने गुल्लक आठ बजे खोलना शुरू कर दिया था। जब हम गुल्लक खोल रहे थे, तब मंदिर के पुजारी आधे रुपये मांगने लगे। इसका जब विरोध किया तो सेवायतों ने मारपीट शुरू कर दी। सेवायत ने मंदिर की घन्टी रात में बजा दी, जो किसी अप्रिय घटना की सूचना लोगों को देती है।

दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही
इंस्पेक्टर प्रमोद पंवार का कहना है कि दोनों पक्षों के तीन लोगों को थाने लाकर पूछताछ की जा रही। गुल्लक तोड़ी गई है या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है। शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये मंदिर पर पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें राधारानी मंदिर में अधिकार को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। मामला कोर्ट भी पहुंच चुका है। पूर्व में छह माह की पूजा सेवा को लेकर रास बिहारी गोस्वामी का सेवायत माया देवी गोस्वामी से विवाद चलता रहा। ये मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा था।

Explore our articles