spot_img

Pune: महाराष्ट्र: पुणे में छोटे पुल से गिरी बस, कम से कम 12 यात्री घायल

Pune

पुणे: (Pune) महाराष्ट्र के पुणे शहर (Maharashtra’s Pune city) में एक निजी बस के एक छोटे पुल से गिर जाने से कम से कम 12 यात्री घायल हो गये। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बावधन इलाके में शनिवार रात करीब 11.30 बजे हुआ।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया, “मुंबई से बेंगलुरु जा रही निजी बस एक छोटे पुल से गिर गई, जिससे 12 यात्री घायल हो गए।” पुलिस के मुताबिक, बस चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया जिसके कारण बस पुल से नीचे गिर गई।

पुलिस ने बताया कि बस में कुल 36 यात्री सवार थे। उनमें से 12 यात्रियों को चोटें आईं हैं। उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

New Delhi : व्यापार, पर्यटन और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ाने के लिए भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव का आयोजन

नई दिल्ली : (New Delhi) भारत-नेपाल व्यापार महोत्सव (India-Nepal Trade Festival) का दूसरा संस्करण शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधाानी नई दिल्ली (national capital, New Delhi)...

Explore our articles