spot_img

Mathura: यमुना नदी में नहाने लगे किशोर की डूबने से मौत

Mathura

मथुरा: (Mathura) उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के वृंदावन में यमुना नदी (Yamuna river) में नहाते समय डूबने से एक किशोर की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि नौहझील थाना क्षेत्र के बरौठ गांव निवासी दिगंबर सिंह के दो बेटे-सुशील और आदर्श अपने चचेरे भाई विष्णु के साथ वृंदावन घूमने गए थे। सूत्रों के मुताबिक, आदर्श और विष्णु यमुना में नहाने के लिए उतरे थे, तभी वे गहरे पानी में चले जाने के कारण डूबने लगे।

उन्होंने बताया कि नदी तट पर मौजूद सुशील की चीख-पुकार पर एक तैराक ने उसके चचेरे भाई विष्णु को तो बचा लिया, मगर आदर्श (17) को न बचा सका।

सूत्रों के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस के गोताखोरों ने आदर्श को मरणासन्न अवस्था में ढूंढ निकाला, लेकिन अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने आदर्श के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

New Delhi : दुनिया भर के पूर्व क्रिकेट कप्तानों ने इमरान खान को जेल में उचित इलाज मुहैया कराने को कहा

नई दिल्ली : (New Delhi) दुनिया भर के पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों के (former international cricket captains)एक समूह ने पाकिस्तान सरकार से अपील की...

Explore our articles