spot_img

Shimla : हिमाचल प्रदेश में मोटरसाइकिल की कार से टक्कर, दो की मौत

शिमला : हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक मोटरसाइकिल की एक कार से टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा सोमवार रात रामपुर कॉलेज गेट के पास हुआ।

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान रामपुर निवासी सतपाल (23) और कुमारसेन के रहने वाले आर्यन (18) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि वे खेनेरी से आ रहे थे, जबकि कार शिमला से ज्यूरी की ओर जा रही थी, उसी दौरान ये दुर्घटना हुई।

उन्होंने बताया कि कार के चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत तेजी से और लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच की जा रही है।

Delhi Riots : आईबी अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या के मामले का फैसला जुलाई में

नई दिल्ली : (New Delhi) कड़कड़डूमा कोर्ट (Karkardooma Court) ने दिल्ली दंगों के दौरान आईबी अधिकारी अंकित शर्मा (murder case of IB officer Ankit...

Explore our articles