spot_img

Balod : सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में सड़क दुर्घटना में एक लड़की समेत पांच लोगों की मौत हो गई है तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

बालोद जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर ने बताया कि जिले के डौंडी थाना क्षेत्र के अंतर्गत पीचेटोला गांव के करीब ट्रक, कार और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में कार सवार लिखन देवांगन (28), हेमचंद देशमुख (34), भूपेंद्र कुमार वैष्णव (35) और जानवी देवांगन (11) तथा मोटरसाइकिल सवार नकुल साहू की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि हादसे में कार सवार परमेश्वर देवांगन (50) गंभीर रूप से घायल हो गया है।

राठौर ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली है कि लौह अयस्क से भरा ट्रक कच्चे खदान से डोंडी गांव की ओर रवाना हुआ था। जब वह पीचेटोला गांव के करीब पहुंचा तब ट्रक, कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया। बाद में पुलिस दल ने शवों और घायल को अस्पताल भेजा।

राठौर ने बताया कि जानकारी मिली है कि कार सवार डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत दुबचेरा गांव के निवासी थे और किसी कार्य से नारायणपुर जा रहे थे। वहीं मोटरसाइकिल सवार जांजगीर-चांपा जिले का रहने वाला था।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा मामले की जांच की जा रही है। ट्रक चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त किया है और अधिकारियों को मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है।

Jagdalpur : टॉप नक्सल कमांडर 25 लाख के इनामी देवजी ने 16 साथियों के साथ समर्पण किया

जगदलपुर : (Jagdalpur) नक्सली संगठन के पोलित ब्यूरो सदस्य और केंद्रीय समिति के सदस्य 25 लाख के इनामी देवजी (Devji, a Politburo member and...

Explore our articles