spot_img

New Delhi : डेलॉयट के भारत में कर्मचारियों की संख्या तीन साल में हुई दोगुनी

New Delhi: Deloitte's workforce in India has doubled in three years

नयी दिल्ली: (New Delhi) भारत में डेलॉयट ने पिछले लगभग तीन साल में लगभग 50,000 कर्मियों को भर्ती किया है, जिससे देश में इसके कर्मियों की संख्या लगभग दोगुनी हो गई है। ऑडिट फर्म ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
डेलॉयट टॉशे तोहमात्सु इंडिया एलएलपी ने एक बयान में कहा कि उसने प्रौद्योगिकी-संचालित वृद्धि देने के लिए कौशल निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया।

कंपनी ने बताया कि उत्तर भारत में पराली जलने की समस्या को सुलझाने में मदद करने के लिए उसकी एक प्रमुख परियोजना पूरी हो गई है।बयान में कहा गया, “भारत मे डेलॉएट ने पिछले तीन साल में लगभग 50,000 पेशेवरों को भर्ती किया है।”डेलॉयट ग्लोबल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एमेरिटस (सेवानिवृत्त) पुनीत रंजन ने कहा, “संस्था की योजना आगे भी लोगों और भारत की उत्पादन क्षमता में निवेश करने की है।”

Mumbai : ‘भूत बंगला’ के मोशन पोस्टर से अक्षय कुमार का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई : (Mumbai) बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार (Bollywood actor Akshay Kumar) अपनी आगामी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर सुर्खियों में हैं। हॉरर-कॉमेडी जॉनर में...

Explore our articles