spot_img

New Delhi: पूर्वी दिल्ली में झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

New Delhi

नयी दिल्ली: (New Delhi) पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके (East Delhi’s Kalyanpuri area) में बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से 70-वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात दो बजे झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर देर रात दो बजकर 25 मिनट के आसपास काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान नीलोठीलाल भाटी के रूप में की गई है।

Islamabad : पाकिस्तान में ‘ब्लास्फेमी बिजनेस’ का विस्तार, फर्जी डिजिटल सबूतों के सहारे दर्ज हो रहे मामले

इस्लामाबाद : (Islamabad) पाकिस्तान में डिजिटल माध्यमों से कथित ईशनिंदा (ब्लास्फेमी) के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। मानवाधिकार संगठनों ने इसे...

Explore our articles