
मुंबई : वेस्टर्न रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा तथा इस त्योहारी सीजन के दौरान उनकी मांग को पूरा करने के लिए वलसाड-बीकानेर, राजकोट-लालकुआं तथा अहमदाबाद से गुवाहाटी स्टेशनों के बीच विशेष किराए पर स्पेशल ट्रेनें परिचालित करने का निर्णय लिया गया है।
वेस्टर्न रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सुमित ठाकुर द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ट्रेन संख्या 04716/04715 वलसाड-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल (2 फेरे) रहेंगे। ट्रेन संख्या 04716 वलसाड-बीकानेर सुपरफास्ट स्पेशल सोमवार, 13 मार्च, 2023 को वलसाड से 06.15 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 03.25 बजे बीकानेर पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 04715 बीकानेर-वलसाड सुपरफास्ट स्पेशल रविवार, 12 मार्च, 2023 को बीकानेर से 05.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 04.00 बजे वलसाड पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में सूरत, वडोदरा, रतलाम जं., नागदा जं., कोटा जं., सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, फुलेरा, नावा सिटी, कुचमन सिटी, मकराना जं., डेगाना जं., मेड़ता रोड, नागौर और नोखा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे। ट्रेन संख्या 05046/05045 राजकोट-लालकुआं स्पेशल (2 फेरे) रहेंगे। ट्रेन संख्या 05046 राजकोट-लालकुआं स्पेशल सोमवार, 13 मार्च, 2023 को राजकोट से 22.30 बजे प्रस्थान कर बुधवार को 04.05 बजे लालकुआं पहुंचेगी। इसी प्रकार ट्रेन संख्या 05045 लालकुआं-राजकोट स्पेशल रविवार, 12 मार्च, 2023 को लालकुआं से 13.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 18.35 बजे राजकोट पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में वांकानेर जं., सुरेंद्रनगर, महेसाना जं., पाटन, भीलडी जं., धनेरा, रानीवारा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरन, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, जोधपुर जं., मेड़ता रोड जं., डेगाना जं., मकराना जं., कुचमन सिटी, नवा सिटी, फुलेरा, जयपुर जं., दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, अछनेरा जं., मथुरा जं., मथुरा कैंट, हाथरस सिटी, कासगंज, सोरों, बदायूं, बरेली जं., बरेली सिटी, इज्जतनगर, भोजीपुरा, बहेरी और किच्छा स्टेशनों पर रुकेगी। इस ट्रेन में एसी 2-टियर, एसी 3-टियर, शयनयान और द्वितीय श्रेणी के सामान्य डिब्बे होंगे।
ट्रेन संख्या 09467 अहमदाबाद-गुवाहाटी स्पेशल (1 फेरा)
ट्रेन संख्या 09467 अहमदाबाद-गुवाहाटी स्पेशल रविवार, 12 मार्च, 2023 को अहमदाबाद से 16.35 बजे प्रस्थान कर मंगलवार को 23.00 बजे गुवाहाटी पहुंचेगी। यह ट्रेन नडियाद जं., छायापुरी, रतलाम, भवानी मंडी, कोटा जं., सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, बयाना जं., आगरा फोर्ट, टूंडला जं., कानपुर सेंट्रल, लखनऊ, अयोध्या कैंट, वाराणसी, पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., बक्सर, पटना, न्यू बरौनी जं., खगड़िया जं., नौगछिया, कटिहार जं., बारसोई जं., किशनगंज, न्यू कूच बिहार, न्यू अलीपुरद्वार, न्यू बोंगाईगांव और रंगिया जं. स्टेशनों पर रुकेगी।इस ट्रेन में शयनयान डिब्बे होंगे।


