spot_img

Azamgarh : संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिला युवक का शव

Azamgarh: Dead body of a young man found hanging from a tree under suspicious circumstances

गांव में हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
आजमगढ़: (Azamgarh)
आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तरगांवा गांव निवासी उधम चौहान (22) पुत्र महेंद्र चौहान का शव बुधवार की देर रात पेड़ से लटका मिला। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा और घटना के कारणों का पता लगाने में जुट गई।बुधवार को जहां लोग पूरे दिन होली खेलने में मशगूल रहे वहीं गंभीरपुर थाना क्षेत्र के उत्तर गांवा गांव निवासी गुरुवार की सुबह जब खेतों की ओर जा रहे थे। तो उन्होंने बेर के पेड़ से उधम चौहान का शव लटकते हुए देखा। धीरे-धीरे यह खबर पूरे गांव में फैल गई। मौके पर काफी संख्या में लागों की भीड़ जमा हो गई। हर कोई इसे लेकर चर्चाएं कर रहा था।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया
किसी ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से नीचे उतरवाया और पंचनामा कर पोटस्टमार्टक को भेजा। मौके पर पहुंचे उधम चौहान के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक उधम चौहान पांच भाई और दो बहनों में तीसरे नंबर पर था। वहीं अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं सका है। पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles