spot_img

Baghpat: उप्र : होली पर शराब पीने के दौरान विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या

Baghpat

बागपत :(Baghpat) बागपत जिले के बड़ौत क्षेत्र (Barot area of Baghpat district) में शराब पी रहे लोगों के बीच कहासुनी में एक युवक की चाकू मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी गई।

बड़ौत के पुलिस क्षेत्राधिकारी सविरत्न गौतम ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार को देर शाम बड़ौत क्षेत्र के हिलवाड़ी गांव में कुछ लोग एक साथ बैठकर शराब पी रहे थे। इस दौरान उनमें शामिल दो युवकों के बीच कहासुनी हो गई और एक युवक ने विक्की (22) नामक नौजवान की चाकू मार कर हत्या कर दी।

मृतक विक्की (22) हिलवाड़ी गांव का रहने वाला था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Mumbai : रणबीर कपूर की बहन की डेब्यू फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल

मुंबई : (Mumbai) कॉमेडियन और अभिनेता कपिल शर्मा (Comedian and actor Kapil Sharma) की नई फिल्म ‘दादी की शादी’ (Dadi Ki Shaadi) बॉक्स ऑफिस...

Explore our articles