spot_img

Mumbai : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंचा

Mumbai: Rupee rises 13 paise to 81.82 against US dollar in early trade

मुंबई: (Mumbai) विदेश पूंजी की आवक के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंच गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.82 के स्तर पर पहुंच गया। रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 पर बंद हुआ था। इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी गिरकर 105.63 पर पहुंच गया। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 82.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

Ranchi : आईईडी विस्फोट में घायल सहायक कमांडेंट सहित दो जवान हेलीकॉप्टर से लाए गए रांची

रांची : (Ranchi) झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले (Jharkhand's West Singhbhum district) के घने सारंडा जंगल में रविवार तड़के सुरक्षाबलों और प्रतिबंधित माओवादी संगठन...

Explore our articles